आईआईटी आईएसएम में सेमीकंडक्टर रिफ्रेशर कोर्स शुरू, 12 दिन के कोर्स में 35 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

IIT ISM Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद में सेमीकंडक्टर रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत की गयी है. 12 दिन के इस कोर्स में 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. एडवांस्ड सेमीकंडक्टर डिवाइस, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआइ फार प्रोफिशिएंट एम्बेडेड सिस्टम डिजाइन विषय पर 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स 11 दिसंबर से शुरू हुआ. यह 22 दिसंबर तक चलेगा.

IIT ISM Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद में गुरुवार से एडवांस्ड सेमीकंडक्टर डिवाइस, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआइ फार प्रोफिशिएंट एम्बेडेड सिस्टम डिजाइन विषय पर 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स गुरुवार से शुरू हो गया. उद्घाटन सत्र में प्रो केका ओझा, डीन (सतत शिक्षा कार्यक्रम), प्रो प्रदीप कुमार साधु, प्रोफेसर (एचएजी), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग और प्रो कौशिक मजूमदार, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग एवं कोर्स संयोजक मौजूद थे. रिफ्रेशर कोर्स में 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. यह रिफ्रेशर कोर्स 11 से 22 दिसंबर तक चलेगा.

देशभर के तकनीकी संस्थानों के प्रतिभाग ले रहे हिस्सा

इसमें देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों से आये प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतिभागियों को एडवांस्ड वाइड-बैंडगैप सेमीकंडक्टर मैटेरियल, ग्रुप-3-5 कंपाउंड आधारित हेटेरोजंक्शन ट्रांजिस्टर, आधुनिक वीएलएसआई सर्किट डिजाइन, टीसीएडी आधारित मॉडलिंग तथा सीएमओएस, एमओएसएफइटी और एचइएमटी जैसे डिवाइसों के निर्माण प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके अलावा डिजिटल आइसी डिजाइन, एम्बेडेड सबसिस्टम विकास और रियल-टाइम एम्बेडेड सिस्टम के व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष सत्र आयोजित किये जायेंगे. उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने भारत में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी की बढ़ती आवश्यकता, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान की संभावनाओं और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग की अनिवार्यता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम देश को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से लैस मानव संसाधन उपलब्ध कराते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IIT ISM Dhanbad: 12 दिवसीय कोर्स के लिए पंजीकरण निःशुल्क

यह 12 दिवसीय कोर्स विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रायोगिक सत्रों और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकी प्रगति से अवगत करायेगा. इसमें प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों और शोध संगठनों के विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे. कोर्स में पंजीकरण निःशुल्क है और यह यूजीसी की करियर उन्नति योजना के अंतर्गत मान्य है. सभी सत्रों में उपस्थिति और मूल्यांकन परीक्षा पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे. बाहरी प्रतिभागियों के लिए सीमित संख्या में आवास की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: आईआईटी आईएसएम में गौतम अदाणी- 3एस माइनिंग एक्सलेंस सेंटर और 50 छात्रों को पेड इंटर्नशिप की घोषणा

धनबाद के पुलिस पदाधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देगा आईआईटी आईएसएम

झारखंड स्कूल इंनोवेशन चैलेंज में रांची के अग्रीम को 1st प्राइज, 9वीं के छात्र ने बनाया अनोखा हेलमेट

IIT Dhanbad News: आइआइटी-आइएसएम : कैंपस प्लेसमेंट जारी, 84 का हुआ प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >