Dhanbad News : हर्ल के कर्मियों ने निष्ठा, पारदर्शिता व ईमानदारी की शपथ ली

Dhanbad News : हर्ल के कर्मियों ने निष्ठा, पारदर्शिता व ईमानदारी की शपथ ली

Dhanbad News : सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत हर्ल प्रबंधन ने एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया. हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान हर्ल सिंदरी के कर्मचारियों ने अपने सभी कामों में निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को बनाये रखने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट रहने की शपथ ली. हर्ल प्रोजेक्ट के एचआर हेड विक्रांत कुमार ने बताया कि हर्ल प्रोजेक्ट में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचारमुक्त कार्य परिवेश स्थापित करने के सतत कोशिश करते रहने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >