Dhanbad News: गृहस्थ गोधूलि बेला में करें मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा

सोमवार को दीपावली है. इस दिन मां लक्ष्मी, गणपति देव व मां काली की आराधना की जायेगी.

व्यापारी वर्ग के लिए कुंभ लग्न व सिंह लग्न में पूजा करना श्रेयकर

धनबाद.

सोमवार को दीपावली है. इस दिन मां लक्ष्मी, गणपति देव व मां काली की आराधना की जायेगी. पूजा को लेकर मंदिरों पूजा पंडालों, घरों व प्रतिष्ठानों में तैयारी पूरी हो चुकी है. मां लक्ष्मी की आराधना शुभ मुहूर्त में करें. पंडित संतोष झा बताते हैं कि मध्य रात्रि में मां काली की पूजा शुभ फलदायक होता है. मां को कुष्मांडा की बली अर्पित करें. दीपावली में देवी-देवता की पूजा की जाती है इसलिए लग्न की आवश्यकता होती है. दीपावली की पूजा गोधूलि बेला से शुरू होकर ब्रह्म मुहूर्त तक होती है. गृहस्थ आश्रम के लिए गोधूलि बेला में पूजन करना शुभ होता है. सूर्यास्त के आधा घंटा पहले और एक घंटा बाद का समय गोधूलि का होता है.

व्यापारी कुंभ लग्न और सिंह लग्न में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें

व्यापारी कुंभ लग्न और सिंह लग्न में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें. गृहस्थ गोधूलि बेला 6.51 बजे से 8.48 बजे तक मां लक्ष्मी व गणेश देव का पूजन करें. व्यापारी कुंभ लगन (दोपहर 2.13-3.44 बजे तक) व सिंह लगन (रात 1.19-3.33 बजे तक) पूजन करें. 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा है. इस दिन गो पालक पशुधन की पूजा अर्चना करेंगे. 23 को भाई दूज व भाई फोटा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >