गृह रक्षक भर्ती के 1096 चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन शुरू, आज टुंडी के अभ्यर्थियों की बारी

गृह रक्षक भर्ती के 1096 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आज टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा.

गृह रक्षक नवनामांकन 2023 के तहत चयनित 1096 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन और बांड फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. मंगलवार को टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा. इसे लेकर जिला प्रशासन ने प्रखंड एवं मेधा सूची के अनुसार अभ्यर्थियों के सत्यापन की तिथि निर्धारित कर दी है. सत्यापन का कार्य समाहरणालय, धनबाद में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक होगा.

24 अगस्त तक प्रखंडवार सत्यापन, अनुपस्थित के लिए एक सितंबर को अंतिम मौका

17 अगस्त से शुरू हुई इस प्रक्रिया में पहले दिन सोमवार को पूर्वी टुंडी के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन हुआ. मंगलवार को टुंडी के चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. 19 अगस्त को बलियापुर और कलियासोल, 20 अगस्त को निरसा एवं गोविंदपुर, 21 अगस्त को चोपनिया तथा 22 अगस्त को एग्यारकुंड और धनबाद ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 24 अगस्त को शहरी गैर-तकनीकी श्रेणी के निर्धारित अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. तय तिथि पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक सितंबर 2026 को अंतिम मौका दिया जायेगा. इसी दिन उनकी जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

मेधा सूची के अनुसार भी तिथि हुई तय

25 अगस्त को शहरी गैर-तकनीकी धनबाद के मेधा सूची क्रमांक 1 से 100 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. 27 अगस्त को क्रमांक 101 से 200 तक के पुरुष अभ्यर्थियों की जांच होगी. 29 अगस्त को शहरी तकनीकी धनबाद के मेधा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के पुरुष और क्रमांक 1 से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. 31 अगस्त को क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी होगी. जारी विवरण के अनुसार गृह रक्षक नवनामांकन के लिए कुल चयनित 1096 अभ्यर्थियों में 376 महिलाएं और 720 पुरुष शामिल हैं.

अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन करते अधिकारी (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >