Hemant Soren News: धनबाद के बलियापुर में सौगा���ों की बारिश, 133 योजनाओं का शिलान्यास, 84 का उद्घाटन

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के बलियापुर में सोमवार को सौगातों की बारिश की. 133 योजनाओं का शिलान्यास और 84 योजनाओं का उद्घाटन किया.

Hemant Soren News: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में सौगातों की बारिश की. सोमवार को मुख्यमंत्री ने 133 योजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही 84 योजनाओं का उद्घाटन भी किया.

मुख्यमंत्री ने धनबाद जिले के बलियापुर हवाई पट्टी पर आयोजित ‘झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024’ में युवाओं को जॉब ऑफर लेटर का वितरण किया. रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता का भी वितरण उन्होंने किया.

हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में आए लोगों पर की फूलों की बारिश.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराह्न करीब 3 बजे बलियापुर हेलीपैड पर पहुंचे. यहां से वह कार्यक्रम के मंच पर गए. उनके साथ झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री इरफान अंसारी भी थे.

जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह भी मंच पर मौजूद थीं.

बलियापुर हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा की. हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया.

धनबाद के बलियापुर में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद हेमंत सोरेन मंगलवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी जाएंगे. वहां से ललपनिया में लगने वाले 50 मेगावाट के सोलर प्लांट का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.

Also Read

Success Story: पढ़ाई के लिए बचपन में छोड़ा गांव, मुंबई में टैक्सी ड्राइवर का बेटा ऐसे बना अफसर, सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के युवाओं से बोले हेमंत सोरेन – जो वादा किया, वो निभाके रहूंगा

Hemant Soren Distributes Appointment Letter: हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

Hemant Soren Distributes Appointment Letter: हेमंत सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >