Dhanbad: हेलमेट थीम पर बना नया ट्रैफिक पोस्ट, बोले एसएसपी – हेलमेट पहनना सुरक्षा की पहली शर्त

Dhanbad: धनबाद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेलमेट थीम पर एक नया ट्रैफिक पोस्ट तैयार किया गया है. उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेलमेट के आकार में बनाए गए अत्याधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का शनिवार को उद्घाटन किया गया. गोल बिल्डिंग के समीप बने इस खास ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

लोगों को हेलमेट पहनने के लिए करेगा प्रेरित

धनबाद पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की है. हेलमेट की थीम पर तैयार किया गया यह ट्रैफिक पोस्ट लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश देगा. उद्घाटन के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हेलमेट दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा करता है और कई बार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर चलने की अपील की.

रैपिडो के सहयोग से बना है ट्रैफिक पोस्ट

एसएसपी ने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट को विशेष पॉलिमर सामग्री और मजबूत ग्लास से तैयार किया गया है. इसकी खासियत यह है कि गर्मी में यह अपेक्षाकृत ठंडा और सर्दी में गर्म रहेगा, जिससे ट्रैफिक कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस ट्रैफिक पोस्ट के निर्माण में रैपिडो कंपनी का सहयोग रहा है. कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ट्रैफिक पुलिस को यह सुविधा उपलब्ध कराई है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह पहल लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी.

ये भी पढ़ें…

धनबाद के बरोरा-चिटाही सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में बड़ा हादसा टला, निरसा में 50 फीट पाताल में समाई सड़क, 30 गांवों का संपर्क कटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >