Dhanbad News : कलश यात्रा के साथ प्योर बरोरा में हनुमत महायज्ञ शुरू

Dhanbad News : कलश यात्रा के साथ प्योर बरोरा में हनुमत महायज्ञ शुरू

Dhanbad News : प्योर बरोरा स्थित सतबहिनी देवी मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 वार्षिक महोत्सव सह हनुमत यज्ञ बुधवार को आरंभ हुआ. इसको लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञमंडप से निकली कलश यात्रा माथाबांध डुमरा जमुआटांड होते हुए मुराइडीह खोदो नदी पहुंची, जहां आचार्य राजेश पांडेय, चंदन पांडेय व निशाकार पांडेय के नेतृत्व में जल भरनी करायी गयी. कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. पंडितों ने पंचांग पूजन के बाद मंडप प्रवेश कराया गया. समापन नौ मार्च को भंडारा के साथ होगा. यात्रा में पूर्व पंसस बलिराम चौहान, रामजनम चौहान, बिनोद चौहान, नरेश चौहान, सोनू चौहान, जीतेंद्र चौहान, शत्रुघ्न चौहान, कृष्णा चौहान, किष्टो मंडल, वीरेंद्र चौहान, भरत यादव, शेखर चौहान, रवींद्र चौहान, मोहित चौहान, रोहित कुमार, सरस्वती देवी, सुषमा देवी, सोनी देवी, संजीत नोनिया, चंद्रशेखर कुमार, रंजीत चौहान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >