Good News: धनबाद का यह इलाका बनेगा विकास का सबसे बड़ा केंद्र, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Good News: धनबाद के निरसा विधानसभा का एक इलाका झारखंड में विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा. हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. विधानसभा के गलफरबाड़ी क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी चल रही है. निरसा के विधायक अरूप चटर्जी कहते हैं कि यह इलाका विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा. इससे पलायन रुकेगा. हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

Good News for Dhanbad| धनबाद के लिए खुशखबरी है. जिले के एक प्रसिद्ध इलाके को इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसका लाभ यहां के हजारों लोगों को मिलेगा. इंडस्ट्रियल हब बन जाने के बाद हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने इस संबंध में अंचल अधिकारी के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है. अरूप चटर्जी ने गलफरबाड़ी क्षेत्र को इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी शूरू कर दी है.

गलफरबाड़ी को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का हो चुका है शुरुआती सर्वे

विधायक ने कहा है कि गलफरबाड़ी क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए शुरुआती सर्वे पूरा हो चुका है. उन्होंने एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी से मुलाकात की और और कहा कि गलफरबाड़ी क्षेत्र की जमीन का मूल्याकंन करके उसकी सूची जल्द से जल्द सौंपें.

इंडस्ट्रियल हब के मुद्दे पर गंभीर हैं अरूप चटर्जी

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा है कि सर्वेक्षण और जमीन के मूल्यांकन की सूची मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) को जमीन का पूरा विवरण भेजा जायेगा. इसके बाद इंडस्ट्रीयल हब बनाने की पहल की जायेगी. विधायक ने कहा कि इंडस्ट्रियल हब के मुद्दे पर वह काफी गंभीर हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निरसा के हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

विधायक ने कहा कि गलफरबाड़ी के इंडस्ट्रियल हब बनने से निरसा क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए कहीं बाहर नहीं जाना होगा. इससे पलायन भी रुकेगा और युवाओं को रोजगार मिलने से क्षेत्र में खुशहाली भी आयेगी. विधायक ने कहा कि झारखंड में निरसा विधानसभा क्षेत्र विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा.

इसे भी पढ़ें

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद प्रयाग मांझी ने पारसनाथ में संभाली थी नक्सलवाद की कमान

हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में पुराने खदानों के वैज्ञानिक और शैक्षणिक उपयोग के बारे में जाना, आज जायेंगे स्पेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >