Dhanbad News: रील देखने से रोका, तो नाबालिग ने की आत्महत्या की कोशिश

पूर्वी टुंडी की घटना, नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने मोबाइल पर रील देखने से रोके जाने पर फंदे से झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया. गनीमत रही कि समय रहते परिजनों की नजर पड़ गयी और उसकी जान बचा ली गयी. फिलहाल नाबालिग का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने पिता का मोबाइल फोन लेकर सोशल मीडिया पर रील देख रही थी. इसी दौरान पिता ने उसे मोबाइल देखने से मना किया. इस बात से नाराज होकर वह गुस्से में अपने कमरे में चली गयी और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद उसने कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. कुछ समय बाद कमरे के अंदर से सामान गिरने जैसी आवाज आई, जिससे परिजन सतर्क हो गये. दरवाजा खोलने पर उन्होंने देखा कि नाबालिग फंदे से झूल रही है. परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >