धनबाद में बीत गई सस्पेंस की रात! किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज

Dhanbad Civic Polls Results: झारखंड के धनबाद में नगर निगम मेयर चुनाव में सस्पेंस बरकरार है. झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह शुरुआती राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा समर्थित और अन्य प्रत्याशी भी मुकाबले में हैं. आज 28 फरवरी को अंतिम मतगणना के बाद तय होगा कि धनबाद में मेयर पद का ताज किसके सिर सजेगा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Dhanbad Civic Polls Results: धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव के नतीजे अभी घोषित नहीं किए गए हैं. शुक्रवार की देर रात तक मतगणना की गई, जिसमें विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह आगे चल रहे थे. मतों की गिनती रात में पूरी नहीं की सकी थी. आज शनिवार को भी मतों की गिनती की जाएगी, जिसमें यह फैसला हो सकेगा कि धनबाद में मेयर पद का ताज किसके सिर सजेगा. झरिया के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह ने अब तक की गिनती में 9,944 वोटों की बढ़त बना ली है. खास बात यह है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला, इसके बावजूद वे हर राउंड में अपनी बढ़त बनाते रहे.

दो राउंड के आंकड़ों ने बढ़ाया रोमांच

जिला प्रशासन ने अब तक केवल दो राउंड के परिणाम की आधिकारिक घोषणा की है. इस राउंड में संजीव सिंह को 28,377 वोट प्राप्त हुए. दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल को 18433 वोट मिले. भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को 15,789 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम अंसारी को 10,246 वोट मिले. अन्य प्रत्याशियों में इंदु देवी को 4,096, प्रकाश कुमार को 4,194, रवि चौधरी को 728 सहित कई उम्मीदवारों को सीमित मत मिले. पहले दो राउंड में बने इस बड़े अंतर ने साफ कर दिया कि मुकाबला सीधा शीर्ष चार प्रत्याशियों के बीच सिमटता जा रहा है. हालांकि संजीव सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है.

भाजपा कनेक्शन और बदले हुए राजनीतिक समीकरण

इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि शीर्ष तीनों प्रत्याशियों का किसी-न-किसी रूप में भाजपा से संबंध रहा है. संजीव कुमार को भाजपा का आधिकारिक समर्थन प्राप्त है. संजीव सिंह स्वयं झरिया से भाजपा विधायक रह चुके हैं और उनकी पत्नी वर्तमान में भाजपा विधायक हैं. वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन भाजपा के समर्थन की उम्मीद में किया था, लेकिन समर्थन स्पष्ट नहीं होने पर उन्होंने दो फरवरी को जेएमएम का दामन थाम लिया. ऐसे में यह चुनाव पार्टी लाइन से ज्यादा व्यक्तिगत प्रभाव और स्थानीय जनाधार की परीक्षा बन गया है.

क्या पलटेगा पासा या बरकरार रहेगी बढ़त?

शुक्रवार से धनबाद नगर निगम के मेयर और 55 वार्ड पार्षदों की मतगणना शुरू हुई है. जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए दो दिन निर्धारित किए हैं. शुक्रवार की शाम तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं और शेष राउंड शनिवार को पूरे होंगे. प्रत्येक राउंड में 117 टेबल पर की गिनती हो रही है. अब सवाल यही है कि क्या दूसरे स्थान पर चल रहे चंद्रशेखर अग्रवाल इस अंतर को कम कर पाएंगे, या भाजपा समर्थित संजीव कुमार अंतिम राउंड में कोई बड़ा उलटफेर करेंगे. चौथे स्थान पर चल रहे शमशेर आलम अंसारी भी अंतिम राउंड से चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: धनबाद नगर निगम: संजीव सिंह को मिले 15,791 वोट, झामुमो समर्थित प्रत्याशी दे रहे कड़ी टक्कर

धनबाद में आज भी होगी मतों की गिनती

फिलहाल, हर राउंड के साथ संजीव सिंह की बढ़त मजबूत होती दिखाई दे रही है. लेकिन राजनीति की बिसात पर अंतिम चाल चलने तक कुछ भी तय नहीं माना जाता. धनबाद की यह सस्पेंस भरी रात अब शनिवार के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रही है, जहां तय होगा कि जनता ने आखिर किस पर भरोसा जताया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मानदेय तय, पीठासीन अधिकारी को मिलेंगे 2000 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >