धनबाद, धनबाद में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम व जमाडा की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें कई निर्णय लिये गये. बैठक में महापौर, नगर आयुक्त, विभागीय इंजीनियरिंग व कार्यान्वयन एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे.
अधिकारियों ने दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर जमीनी स्तर पर बदलाव दिखने लगेगा. नगर आयुक्त ने सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया कि तय समय सीमा व गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. नियमित प्रगति रिपोर्ट देनी होगी. बैठक में कतरी नदी पर पाइपलाइन क्रॉसिंग के लिए जल संसाधन विभाग से एनओसी लेने का मामला भी प्रमुखता से उठा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 16 अप्रैल तक हर हाल में एनओसी लेकर काम शुरू कराया जाये. विशेष अभियान चलाकर वार्ड एक से 13 तक घर-घर पानी का कनेक्शन देने का भी निर्णय लिया गया. इसके तहत शिविर लगाया जायेगा.Dhanbad News: जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार पर निगम सख्त, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव
Dhanbad News: नगर निगम-जमाडा की हाई लेवल बैठक, पाइपलाइन, एनओसी और कनेक्शन पर लिये गये बड़े फैसले, विशेष अभियान चलाकर वार्ड एक से 13 तक घर-घर दिया जायेगा पानी का कनेक्शन.
