Dhanbad News: अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने एएमपी कोलियरी का काम रोका

Dhanbad News: तीन घंटे प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने की वार्ता

Dhanbad News: तीन घंटे प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने की वार्ता Dhanbad News: बरोरा बस्ती के समीप हो रहे अवैध कोयला खनन के खिलाफ आक्रोशित स्थानीय ग्रामीण सोमवार को आंदोलन पर उतर आये. आंदोलनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में प्रोजेक्ट बंद करा दिया, जिससे कोलियरी का उत्पादन और ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बाधित हो गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि बरोरा बस्ती के पास अवैध कोयला खनन बेरोकटोक जारी है. उन्होंने आशंका जतायी कि सोनारडीह टंडाबाड़ी में हुई भू-धंसान जैसी घटना यहां भी कभी हो सकती है. बताया गया कि पहले इस क्षेत्र में कंपनी द्वारा इंक्लाइन में खनन किया गया था और बस्ती पिलर पर बसी हुई है. ऐसे में लगातार अवैध खनन से जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. करीब तीन घंटे तक चले आंदोलन के बाद कोलियरी प्रबंधक पचन पांडेय, डिस्पैच अधिकारी रंधीर वर्णवाल और नवल किशोर महतो मौके पर पहुंचे. अधिकारियों द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया.

अवैध खनन स्थल की भराई का विरोध

इधर, अवैध खनन स्थल की भराई कराने पहुंची बीसीसीएल प्रबंधन की टीम को कोयला कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के विरोध के बाद सुरक्षा कारणों से बीच में ही कार्रवाई रोकना पड़ी. वे लोग उक्त स्थान को ‘देवी स्थान’ बताकर विरोध कर रहे थे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनोद साव, मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव, अजीत साव, संतोष महतो, धनंजय महतो, सीताराम महतो, गणेश महतो, जयप्रकाश साव, विकास साव, महाबीर साव, बीरेंद्र महतो, पंकज महतो, मनोज कुमार, सुखदेव साव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >