अग्रसेन भवन हीरापुर में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के 47वें महाधिवेशन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल ने की. अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है. संगठित होकर ही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है. समाज को शैक्षणिक व आर्थिक रूप से संपन्न होने की जरूरत है. वहीं रेखा मंडल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर काम करें. जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया. महाधिवेशन में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे.
Dhanbad News:संगठित होकर समाज की कुरीतियों को करें दूर : फूलचंद मंडल

Dhanbad News:संगठित होकर समाज की कुरीतियों को करें दूर : फूलचंद मंडल
Copied link
अग्रसेन भवन हीरापुर में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति के 47वें महाधिवेशन का आयोजन किया गया.