धनबाद.
शहर में लोगों को पाइपलाइन के जरिये गैस आपूर्ति करने के गेल गैस द्वारा तैयारी तेज कर दी गयी है. इसके तहत कंपनी ने घर-घर तक गैस पहुंचाने के लिए डोर टू डोर रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू कर दिया है. कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा घरों को कनेक्शन से जोड़ना है ताकि लोगों को सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराया जा सके. जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने के लिए कंपनी की मार्केटिंग टीम घर-घर जाकर लोगों को कनेक्शन के फायदे बता रही है और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर रही है. इससे उपभोक्ताओं को आसानी से अपने घरों में गैस कनेक्शन मिल रहा है. कंपनी अगले दो माह में सप्लाई ट्रायल शुरू करने के लक्ष्य से काम कर रही है.रजिस्ट्रेशन के बाद शुरू होगा कनेक्शन का काम
गेल गैस द्वारा रजिस्ट्रेशन करने के बाद जल्द ही घरों में कनेक्शन करना शुरू किया जाएगा. जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन के बाद गेल गैस ग्राहकों के कागजात की जांच करेगी, उसके बाद ग्राहकों का बीपी नंबर जारी करने के बाद कनेक्शन करने वाली कंपनी को जानकारी दे देगी. उक्त कंपनी घर-घर जाकर कनेक्शन करना शुरू कर देगी. जिन घरों में पहले रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जल्द ही उन घरों में कनेक्शन होना भी शुरू हो जायेगा.
शहर में 50 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य
शहर भर में अब तक लगभग 12 हजार घरों में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन हो चुका है. गेल गैस का लक्ष्य शहर में 50 हजार कनेक्शन करने का है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
