प्रिंस खान-गोपी खान मुठभेड़ में FSL की एंट्री, घटनास्थल से हथियार और खोखे जब्त

एफएसएल रांची की टीम ने बरवाअड्डा में प्रिंस खान और गोपी खान के साथ हुए पुलिस मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल से दो पिस्टल, गोली, खोखे और नकदी बरामद हुई है. घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

.बरवाअड्डा. संत निरंकारी चौक बरवाअड्डा के समीप प्रिंस खान, गोपी खान व पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ के मामले की जांच करने मंगलवार को एफएसएल रांची की टीम घटनास्थल पहुंची. डीएसपी कुमार विनोद, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार व धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय की मौजूदगी में टीम के लोगों ने घटनास्थल का लगभग एक घंटे तक मुआयना किया. फिर टीम ने बरामद हथियार, गोली व मिट्टी का सैंपल कलेक्ट किया.

घटनास्थल से दो पिस्टल, गोली, खोखे व नकदी बरामद

इससे पूर्व सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने घटनास्थल का दौरा कर थाना प्रभारी रवि कुमार को आवश्यक दिशा, निर्देश दिया. घटनास्थल से दो, पिस्टल, गोली , खोखा व व नगद रुपये बरामद. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से दो पिस्टल, गोली, खोखा, दो मोबाइल, बाइक संख्या जेएच 10 डीके 1487 व नगद रुपये बरामद कर बरवाअड्डा पुलिस को सौंप दिया. आवागमन बाधित. पुलिस संत निरंकारी चौक से एट लेन रोड़ कुर्मीडीह की जानेवाली सड़क को दिनभर बंद रखा.

ये भी पढ़ें: भाटडीह के नगदा बस्ती में चोरी, चार घरों के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी समेत गहने किये गायब

दो घायल अपराधियों का अस्पताल में इलाज जारी

एक भी.वाहन को इस रास्ते से आने, जाने नहीं दिया जा रहा था. पैदल जानेवालों को भी रोका जा रहा था. पुलिस ने रस्सी, बेरिकेड्स व फीता लगाकर घटनास्थल को घेर दिया था. जांच पूरी होने के बाद शाम में सड़क को आमलोगों के लिए खोल दिया गया. केस दर्ज. इस मामले में देर रात केस दर्ज होने की बात पुलिस बता रही थी. इधर पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी इरफान अंसारी (35 वर्ष ) वासेपुर व नाजिर अंसारी उर्फ नन्हें (36 वर्ष) पुटकी, धनबाद का पुलिस के निगरानी में एसएनएमएमसीएच धनबाद ईलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: पतरातू डैम में तेजी से बढ़ रहा पानी,कभी भी खुल सकते हैं फाटक; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >