Dhanbad News : बरवाअड्डा हवाइ अड्डा की झाड़ियों में लगी आग

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डा की झाड़ियों में शनिवार की दोपहर आग लग गयी. देखते ही देखते आग तेजी से हवाई अड्डा के चारों ओर फैलने लगी. क्षेत्र में गश्त कर रहे बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नजर पड़ी, तो वह पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. मौके पर दो दमकल पहुंचा और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था. जहां आग लगी थी, ठीक उसके सामने सोलर पैनल लगा हुआ था. सोलर पैनल में आग लगने से बड़ा नुकसान होता. लाखों की संपत्ति जल जाती. इधर घटना की सूचना पर बीडीओ जहीर आलम भी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >