Dhanbad News : दरिदा के कालीपुर निवासी मंजू कुमारी ( पति दशरथ मोहली) की शिकायत पर बरोरा थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट एवं प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में ससुर खाडु मोहली, सास मुन्नी देवी, पति दशरथ मोहली तथा देवर अनिल मोहली को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. मंजू कुमारी तीन बच्चों की मां है. उसने बताया कि 4 मई को ससुराल वालों ने उसकी हत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसने धनबाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई. आरोप है कि 3 जून को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. मामले को लेकर बरोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.
Dhanbad News : घरेलू हिंसा मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी
Dhanbad News : घरेलू हिंसा मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी
