Dhanbad News: आमाघाटा के समीप केबल में आयी खराबी, सात घंटे बिजली गुल

Dhanbad News: सरायढेला के कई इलाकों के लोग गरमी में रहे परेशान

Dhanbad News: आमाघाटा के समीप जेबीवीएनएल का 33 केवीए केबल में दोपहर लगभग दो बजे आयी खराबी के कारण बुधवार को सरायढेला के कई क्षेत्रों में सात घंटे बिजली गुल रही. इससे गोल बिल्डिंग से लेकर बलियापुर रोड तक की बिजली सप्लाई ठप हो गयी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों की ओर से पेट्रोलिंग शुरू तो शाम के करीब चार बजे फॉल्ट का पता चला. आमाघाटा से सरायढेला की ओर जाने वाली 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल में खराबी मिली. जेबीवीएनएल की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया और खराबी को दूर कर रात के लगभग नौ बजे प्रभावित इलाकों में बिजली सेवा बहाल की गयी. इस गरमी में घंटों बिजली गुल रहने से गोल बिल्डिंग से बलियापुर रोड के विभिन्न इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >