Dhanbad News : लोन ने के नाम पर बीसीसीएलकर्मी से ढाई लाख की ठगी, बैंक का निजी कर्मी हिरासत में

Dhanbad News : लोन ने के नाम पर बीसीसीएलकर्मी से ढाई लाख की ठगी, बैंक का निजी कर्मी हिरासत में

Dhanbad News : बैंक ऑफ इंडिया की ऐना शाखा से बीसीसीएल के एक कर्मी से लोन के नाम पर ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर बैंक के एक निजी कर्मी को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि धनबाद के मुरली नगर निवासी मिथुन कालिंदी बस्ताकोला क्षेत्र स्थित विकास भवन में जनरल मजदूर है. उसने झरिया थाना में शिकायत दी है कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की ऐना शाखा से 13,36,666 रुपये का लोन स्वीकृत कराया था. लोन राशि में से लगभग 8 लाख रुपये पुराने ऋण की अदायगी के लिए काट लिये गये. इसके बाद उन्हें लगभग 5,45,761 रुपये मिलने थे. आरोप है कि पिछले तीन महीनों से वह लोन की शेष राशि प्राप्त करने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात बैंक में कार्यरत एक निजी कर्मी हर्ष कुमार से हुई. हर्ष ने कथित तौर पर लोन की राशि जल्द दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की. उसपर मिथुन सहमत हो गया. पीड़ित के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को जब वह बैंक पहुंचा, तो हर्ष उन्हें बैंक के एक कमरे में ले गया, जहां एक अन्य कर्मी भी मौजूद था. वहां उन्हें पूरी राशि देने के बजाय केवल 2.70 लाख रुपये दिए गये. उन्होंने पैसे बिना गिने अपने गमछे में बांध लिये. बाद में जब उन्होंने रकम की गिनती की तो पता चला कि उन्हें मिलने वाली राशि से ढाई लाख रुपये से अधिक कम है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंच गये. वहीं सूचना पर झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी बैंक कर्मी हर्ष कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. इस संबंध में झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >