तोड़ी गयी कॉलेज की चहारदीवारी. Dhanbad News: हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात टुंडी में उत्पाच मचाया. शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज दुबराजपुर की नवनिर्मित चहारदीवारी हाथियों ने तोड़ दी. खेतों में कई किसानों की फसल रौंद डाली. टुंडी के ऊपर नगर स्थित राजा बांध के पास पहाड़ से नीचे उतरकर सबसे पहले गेहूं के खेतों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया. टुंडी में लगातार चार दिनों से हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में आक्रोश है. हाथियों ने विजय सिंह, तुलसी राजवार और गुडू राजवार व अन्य किसानों के खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
