Dhanbad News : धैया क्षेत्र में 10 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग

तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

धैया सबस्टेशन क्षेत्र में बिजली संकट लोग दिन भर परेशान रहे. सुबह 6 बजे से गुल हुई बिजली शाम चार बजे के बाद लौटी है. तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कांड्रा से आ रहे एचटी लाइन में खराबी से मेमको इलाका भी प्रभावित रहा. खराबी को दूर करने में बिजली विभाग की टीम जुटी रही. खराबी दूर होने के बाद इलाकों में बिजली बहाल की गयी.

बिजली कब आयेगी नहीं बता पा रहा था विभाग :

एचटी लाइन में खराबी आने के बाद विभाग बता नहीं पा रहा था बिजली कब तक आयेगी. दिन भर लोग बिजली विभाग के अभियंताओं को फोन करते रहे. सिर्फ कहा जा रहा था कि खराबी को दूर किया जा रहा है.

लोगों की दिनचर्या हुई प्रभावित

: बिजली गुल रहने से लोगों का दिनचर्या प्रभावित हुई है. बिजली के कारण लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ा. मोटर चलाने के लिए लोग बिजली का इंतजार करते रहे. बिजली के आने के बाद ही लोगों ने घरों का जरूरी काम निबटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >