धनबाद, बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के अंतर्गत बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक नयी पहल ने अब व्यावसायिक रूप ले लिया है. मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय में मशरूम उत्पादन से जुड़ी महिलाओं ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल का उद्देश्य केवल खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास में योगदान देना भी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता है. मशरूम उत्पादन से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं.
बेलगड़िया की यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी. उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में इस परियोजना का विस्तार किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें रोजगार और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके. इस अवसर पर निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया व निदेशक तकनीकी (संचालन) संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.Dhanbad News: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : सीएमडी

Dhanbad News: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं : सीएमडी
Copied link
Dhanbad News: बीसीसीएल के झरिया मास्टर प्लान के तहत बेलगड़िया टाउनशिप में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए शुरू की गयी परियोजना से 26 महिलाएं जुड़ीं.