धनबाद के जावेद पठान के म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज

धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान का नया पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द रिलीज होने वाला है.

Dhanbad News: धनबाद के युवा कलाकार जावेद पठान मुंबई में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद अब उनका नया पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दूर’ जल्द रिलीज होने वाला है. इसका टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जावेद पठान ने बताया कि यह म्यूजिक वीडियो उनके लिए काफी खास है. इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन और प्रोडक्शन जगदीप सिंह ने किया है. इसे 3डी टॉकीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. जावेद पठान ने बताया कि उनकी नई फिल्म ‘बगावत’ का टीजर भी मंगलवार को जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >