Dhanbad News : प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव संपन्न, 15 को आयेगा परिणाम

23 जिलों में 28 स्थानों में बनाया गया था मतदान केंद्र, धनबाद में 484 वोट डाले गये.

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव संपन्न हुआ. अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार बसंत कुमार मित्तल व सुरेश कुमार सरावगी मैदान में थे. इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. धनबाद में 484 वोट डाले गये. द्विवार्षिक सत्र 2025-27 के लिए 23 जिलों व पांच अनुमंडल में मतदान डाले गये. मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने बताया कि समस्त जिलों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ. कुछ मतदान केंद्रों में प्रत्याशी पर्वेक्षक ने मौखिक अनियमितता कि सूचना दी. इसे देखते हुए कुछ मतदान केंद्रों से अधिकृत सूचना मिलने के पश्चात सोमवार को चुनाव समिति निर्णय लेगी. प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कुल 5106 मतदाताओं में 3432 मतदाताओं ने मतदान किया. 15 अप्रैल को मतगणना होगी. मतगणना हरमू रोड सिटी मॉल स्थित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न होगा.

यहां पड़े इतने वोट :

रांची में 581, जमशेदपुर 565, गुमला 46, लोहरदगा 14, खूंटी 21, सिमडेगा 43, देवघर 86, मधुपुर 57, दुमका 171, जामताड़ा 21, साहेबगंज 32, गोड्डा 30, पाकुड़ 18, घाटशिला 95, चाईबासा 159, सरायकेला 78, गिरिडीह 213, बोकारो 138, बेरमो 71, हजारीबाग 139, रामगढ 110, कोडरमा 45, चतरा 20, डाल्टेनगंज 26, लातेहार 22, चिरकुंडा 81, आदित्यपुर 66, धनबाद 484.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >