अवैध कोयला कारोबार पर ईडी की नजर, धनबाद में कई ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी

धनबाद जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीमों ने जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया है. पूर्व प्रत्याशी, जेएमएम नेता और कोयला कारोबारी के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है.

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट

धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीम ने जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों में हड़कंप का माहौल है.

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने कतरास, महुदा, लोयाबाद समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है.

पूर्व प्रत्याशी और कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई

ईडी की टीम ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव, जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान और कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कपूरिया स्थित कोक भट्ठा में छापेमारी की. कपूरिया स्थित कोयला भट्ठा में ईडी की कार्रवाई कई घंटों से जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेन ड्राइव मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल जिले के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की 25 टीमें कार्रवाई में जुटी हुई हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >