सीजनल फ्लू को लेकर धनबाद अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड होगा तैयार

देश भर में मौसमी इन्फ्लूएंजा H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है. धनबाद सहित सभी जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों को संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

देश के कई राज्यों में सीजनल इन्फ्लूएंजा एच-1 एन-1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. धनबाद में भी स्वास्थ्य संस्थानों को संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में फिलहाल एच-1 एन-1 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

ओपीडी में ILI और SARI मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने सभी सिविल सर्जन और जिला सर्विलांस पदाधिकारियों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है. जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मरीजों की स्क्रीनिंग की जायेगी.

अस्पताल में भर्ती ऐसे मरीजों पर भी विशेष नजर रखी जायेगी, ताकि संदिग्ध मामलों की समय पर पहचान कर आवश्यक जांच और उपचार किया जा सके.

सर्दी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो तो रहें सतर्क

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, ठंड लगना, सुस्ती, उल्टी या डायरिया जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है. सांस लेने में परेशानी होने या लक्षण गंभीर होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है.

अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश

मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कम से कम 10 बेड का अलग आइसोलेशन वार्ड चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. अस्पतालों में एन-95 और ट्रिपल लेयर मास्क, पीपीई किट, वीटीएम किट, जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन उपकरण और वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है.

फिलहाल इन्फ्लूएंजा एच-1 एन-1 और एच-3 एन-2 की जांच की सुविधा रिम्स, रांची और एमजीएम, जमशेदपुर में उपलब्ध है.

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने पांच वर्ष तक के बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने, भीड़ से बचने, हाथों की नियमित सफाई करने और खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने की सलाह दी गयी है.

लोगों को चिकित्सक की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेने से भी बचने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग का जोर संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान, निगरानी और उपचार व्यवस्था को मजबूत रखने पर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >