Dhanbad: 2586 पुलिस पदाधिकारी व जवान दे रहे निशानेबाजी की परीक्षा, डीसी, एसएसपी ने भी किया फायरिंग अभ्यास

Dhanbad: धनबाद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और निशानेबाजी क्षमता को परखने के लिए 2586 पुलिस पदाधिकारी और जवान परीक्षा दे रहे हैं. यह फायरिंग अभ्यास 30 जून तक चलेगा, जिसमें विभिन्न मानकों पर प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

ज्योति रॉय
Dhanbad: धनबाद जिले के हिरक रोड स्थित फायरिंग रेंज में पुलिस का वार्षिक लक्ष्य दक्षता (मार्क्समैनशिप) अभियान जारी है. 18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की निशानेबाजी, हथियार संचालन क्षमता और फायरिंग कौशल की जांच की जाएगी. अभियान के तहत प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्धारित मानकों के अनुसार विभिन्न हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा और उनकी लक्ष्य दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा.

अलग-अलग पोजीशन में लगाना होगा निशाना

इस वर्ष अभियान में जिले के 2586 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भाग लेंगे. प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग पोजीशन में फायरिंग कर लक्ष्य भेदन करना होगा. इसमें खड़े होकर, घुटने के बल बैठकर और अन्य निर्धारित पोजीशन से निशाना लगाने का अभ्यास कराया जाएगा, ताकि किसी भी परिस्थिति में पुलिस बल प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने में सक्षम रहे. प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन कराया जा रहा है.

डीसी और एसएसपी ने भी किया फायरिंग अभ्यास

अभियान के तहत शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब और डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने फायरिंग रेंज पहुंचकर अभ्यास शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी वरीय अधिकारियों ने स्वयं भी निशाना साधकर फायरिंग अभ्यास में हिस्सा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया.

पुलिस बल की फायरिंग क्षमता को बेहतर करना लक्ष्य

वरीय अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य दक्षता अभियान पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग क्षमता को लगातार बेहतर बनाए रखना, हथियारों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराना और किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए जवानों को पूरी तरह तैयार रखना है. नियमित अभ्यास से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में भी सटीक एवं नियंत्रित कार्रवाई करने की क्षमता विकसित होती है.

आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान

अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी एवं जवान की निर्धारित मानकों के अनुरूप फायरिंग दक्षता का परीक्षण किया जाएगा. प्रदर्शन के आधार पर उनकी लक्ष्य दक्षता का आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. पुलिस विभाग का मानना है कि नियमित फायरिंग अभ्यास से बल की पेशेवर दक्षता और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मिलता है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद के बरोरा-चिटाही सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में बड़ा हादसा टला, निरसा में 50 फीट पाताल में समाई सड़क, 30 गांवों का संपर्क कटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >