धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad Police Encounter with Criminals : धनबाद पुलिस फरार अपराधी प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधी लेवी लेने पहुंचे थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की.
दो अपराधी घायल, तीसरा फरार
जवाबी फायरिंग में पुटकी निवासी शूटर नजीर अंसारी (36) और वासेपुर निवासी इरफान अंसारी (35) के पैर में गोली लगी. दोनों को पुलिस निगरानी में इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया. वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी मौके से फरार हो गया.
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों की टीम
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार विनोद समेत धनबाद और बरवाअड्डा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई. मौके से हथियार, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है.
इसे भी पढ़ें: JSSC CGL परीक्षा रद्द कर सकती है सरकार या नहीं? जानें क्या कहते हैं पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार
गोपी खान से फोन पर बात, फरार साथी की तलाश
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि तीनों बदमाश लेवी वसूलने के लिए पहुंचे थे. गश्ती दल के पहुंचते ही उन्होंने पुलिस वाहन पर गोली चला दी. पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए, जबकि तीसरा भाग निकला. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से एक की फोन पर गोपी खान से बातचीत हो रही थी. फरार साथी की तलाश में छापेमारी जारी है.
इसे भी पढ़ें: J.PSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन
