Dhanbad News : 30 अप्रैल तक 100 प्रतिशत बिलिंग का अल्टीमेटम

Dhanbad News : बिना बिल वाले उपभोक्ताओं पर जेबीवीएनएल सख्त, बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बिलिंग में बेहद धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी .

धनबाद, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या पर कड़ा रुख अपनाया है. निगम के जनरल मैनेजर (रेवेन्यू) एमएम सिंह ने धनबाद एरिया बोर्ड समेत सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को गुरुवार को निर्देश जारी करते हुए 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत बिलिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश, रिमाइंडर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक और प्रबंधन निदेशक (एमडी) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एक साल से अधिक समय से बिना बिल वाले उपभोक्ताओं की बिलिंग में बेहद धीमी प्रगति हुई है. इसे गंभीर लापरवाही और जवाबदेही की कमी माना गया है. जनरल मैनेजर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले को अत्यंत जरूरी श्रेणी में रखा गया है और उच्च अधिकारियों को रोजाना निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं.

धनबाद में गहराया बिजली संकट, लो-वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल

भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है. पहले से ही बढ़ी हुई बिजली खपत के कारण ओवरलोडिंग, ट्रांसफॉर्मर फेल होने और केबल जलने की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अब लो-वोल्टेज की नयी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार रात से स्थिति तब बिगड़ गयी जब डीवीसी की ओर से कम वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार डीवीसी द्वारा सामान्य 33 हजार वोल्ट के बजाय करीब 24 हजार वोल्ट की ही आपूर्ति की जा रही है. इसका सीधा असर शहर के विभिन्न सबस्टेशनों पर पड़ा है. जेबीवीएनएल अधिकारियों के अनुसार डीवीसी से समुचित वोल्टेज आपूर्ति के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है. स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से थोड़े समय के लिए संयम बरतने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >