Dhanbad News : परसबनिया में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पुलिस के घेरे में जमीन की हुई मापी

अंचलाधिकारी ने कहा : गैरआबाद खाते की है जमीन, नगर विकास विभाग को हुआ है हस्तांतरित

अंचलाधिकारी ने कहा : गैरआबाद खाते की है जमीन, नगर विकास विभाग को हुआ है हस्तांतरित

परसबनिया में बुधवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए पुलिस बल के साथ सीमांकन कार्य किया गया. बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि परसबनिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित भूमि का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया. यह प्लांट हाल सर्वे खाता संख्या 58 पर बनाया जायेगा. यह जमीन अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन है. जमीन नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को हस्तांतरित की गयी है. कुछ रैयतों द्वारा जमीन में रैयती दावा किया जा रहा था, जिसे अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापित किया गया और स्पष्ट किया गया कि यह जमीन पूरी तरह अनाबाद, झारखंड सरकार की जमीन है. पूर्व में भी जमीन पर सीमांकन कार्य करने का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने कार्य में बाधा उत्पन्न किया था, जिसके आलोक में अंचल अधिकारी बलियापुर द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला बल की मांग की गयी थी, जिनकी मौजूदगी में सीमांकन कार्य किया गया.

काम में बाधा पहुंचाने वालों पर दर्ज करायी जायेगी प्राथमिकी : सीओ

अंचलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस जमीन पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. कहा कि कार्यस्थल पर कानून तोड़ने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सीमांकन के दौरान कुछ लोग रैयतों को भड़काने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

रैयतों की भूमि की जांच के बाद ही शुरू होगा काम : विधायक

इस संबंध में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मामले में एसडीओ से बात हुई है. कुछ किसान जमीन को रैयती होने क दावा कर रहे हैं. उसकी जांच पड़ताल के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >