धनबाद में शराब पार्टी के बाद ठांय ठांय चली गोलियां, पूर्व कांग्रेस नेता हत्याकांड के गवाह ने दंपति पर की फायरिंग

Dhanbad Crime News: धनबाद के झारुडीह में शराब पार्टी के बाद पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह ने पति-पत्नी पर फायरिंग कर दी, जिससे झारुडीह इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि दंपति बाल-बाल बच गये.

Dhanbad Crime News, धनबाद, (सुधीर सिन्हा): धनबाद थाना क्षेत्र के झारुडीह में गुरुवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह ने अपने ही फ्लैट में रहने वाले राकेश झा और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी. अचानक चली गोली से पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई. हालांकि दंपति किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहे, लेकिन गोली पास में खड़ी एक गाड़ी में जा लगी.

शराब के नशे में फायरिंग का आरोप

राकेश झा की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की रात देवेंद्र सिंह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे. इसके बाद वे नीचे तल्ले पर पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान देवेंद्र सिंह ने अचानक फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली को नहीं लगी और वह राकेश झा के कान के पास से गुजर गई. उस समय उनके पीछे ही काजल झा खड़ी थीं. घटना के बाद दोनों किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.

Also Read: अंश-अंशिका तो लौट गये, ओरमांझी का कन्हैया कब लौटेगा? 58 दिन से है लापता, पुलिस ने 18 दिन बाद दर्ज किया केस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. हालांकि फायरिंग के बाद आरोपी देवेंद्र सिंह मौका पाकर फरार हो गये. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला. पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाना ले आई है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी देवेंद्र सिंह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों में भय का माहौल है.

Also Read: ‘मां…’ भी नहीं बोल पाये थे बच्चे, मुंह पर टेप चिपका ले गये मैदान की तरफ, अंश-अंशिका मामले में बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >