Dhanbad News : जैक : मैट्रिक में 95.84 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पायी सफलता

Dhanbad News : धनबाद का प्रदर्शन सुधरा, 13से 10वें स्थान पर पहुंचा, टॉप 10 छात्रों की सूची में अधिकांश ग्रामीण इलाके से हैं.

धनबाद, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में धनबाद जिले का प्रदर्शन में सुधार हुआ है. इस वर्ष धनबाद ने 95.84% सफलता दर के साथ राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है. 2026 के आंकड़ों के अनुसार जिले से 26,943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 25,824 सफल रहे. यह पिछले वर्ष 2025 के मुकाबले उल्लेखनीय सुधार है, जब जिले का पास प्रतिशत 91.55 और रैंकिंग 13वीं रही थी. हालांकि 2024 में धनबाद 11वें और 2023 में आठवें स्थान पर था, जिससे स्पष्ट है कि जिले का प्रदर्शन लगातार स्थिर नहीं रहा है.

ग्रामीण स्कूलों के विद्यार्थियों का रहा दबदबा

मैट्रिक परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप 10 छात्रों की सूची में अधिकांश ग्रामीण इलाके से हैं. सूची में जिले के 30 विद्यार्थी हैं. इनमें केवल छह विद्यार्थी शहरी क्षेत्र से हैं. खास बात यह है कि पहले दो स्थानों पर बलियापुर प्रखंड के स्कूलों के छात्रों का कब्जा रहा. बलियापुर के प्लस टू हाई स्कूल और केजीबीवी बलियापुर के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर यह साबित किया कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण छात्र मेहनत और लगन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं. बलियापुर के प्लस टू हाई स्कूल में 113 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल कई अन्य छात्र भी टुंडी, तोपचांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों से हैं.

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि मैट्रिक में धनबाद जिले का परिणाम संतोषजनक और उत्साहवर्धक है. पास प्रतिशत में वृद्धि यह दर्शाती है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर मेहनत की है. हालांकि हमारा लक्ष्य सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करना है. इसके लिए कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर विशेष शैक्षणिक पहल की जाएगी. आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >