Dhanbad News: बीसीसीएल की बिडर्स मीट में कोयला उठाव और बेहतर प्रेषण पर मंथन

Dhanbad News: ई-नीलामी उपभोक्ताओं को समयबद्ध सप्लाई और कैश बैक योजना की जानकारी, बोले सीएमडी : गुणवत्ता, लॉजिस्टिक्स और पारदर्शिता पर कंपनी का फोकस.

धनबाद, कोयला भवन स्थित अन्नपूर्णा हॉल में बीसीसीएल की ओर से सोमवार को बिडर्स मीट (एनआरएस कंज्यूमर मीट 2026) का आयोजन किया गया. इस दौरान ई-नीलामी के माध्यम से कोयला लेने वाले उपभोक्ताओं के साथ उठाव और प्रेषण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. 18 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित ई-नीलामी में सफल बोलीदाताओं के साथ-साथ आगामी ऑक्शन से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य ई-नीलामी में बुक कोयले के समयबद्ध और सुगम उठाव को सुनिश्चित करना था. साथ ही बोली गई पूरी मात्रा के प्रभावी निष्पादन को लेकर उपभोक्ताओं को आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया. इस दौरान कैश बैक डिस्काउंट योजना की जानकारी भी साझा की गयी, जिसमें वास्तविक उठाव के आधार पर लाभ देने की बात कही गयी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हालिया ई-नीलामियों में उपभोक्ताओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली है. बीसीसीएल गुणवत्तापूर्ण कोयले की समय पर आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित मात्रा का समय पर उठाव सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही कहा कि कंपनी लॉजिस्टिक्स, गुणवत्ता नियंत्रण और पारदर्शिता को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. सीएमडी ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिया.

रेल और सड़क प्रेषण पर विस्तृत चर्चा

बैठक में रेल और सड़क मार्ग से कोयला प्रेषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. अधिकारियों, ठेकेदारों, परिवहनकर्ताओं और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) हितेश वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी, क्षेत्रीय बिक्री एवं गुणवत्ता प्रबंधक, कोयला प्रेषण से जुड़े ठेकेदार, ऑपरेटर, परिवहनकर्ता तथा कोयला भवन के संबंधित महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >