धनबाद का 'दंगल': निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे

Dhanbad Municipal Election: धनबाद में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भारी उत्साह देखने को मिला. DC आदित्य रंजन के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच 15 प्रत्याशियों ने मेयर व पार्षद पद के लिए पर्चा भरा. जानें समाहरणालय के जमीनी हालात और नामांकन की पूरी प्रक्रिया.

Dhanbad Municipal Election, धनबाद: धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के नामांकन को लेकर समाहरणालय के मेन गेट व मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी. दोनों स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह 10 बजे से ही प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लग थे. सभी उम्मीदवारों को कतारबद्ध तरीके से समाहरणालय में प्रवेश कराया गया. मुख्य प्रवेश द्वार से केवल महापौर और वार्ड पार्षद प्रत्याशी के साथ चार व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी थी.

अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

अंतिम दिन नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए दो महिला प्रत्याशियों सहित कुल 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया. सभी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे.

Also Read: मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश

समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की गयी

समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर पर प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी. इससे पहले सुरक्षा कर्मियों ने समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशियों की जांच की. इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई. नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते नजर आए, वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

Also Read: रांची में नगर निगम चुनाव की बिछी बिसात, रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >