Dhanbad News: धनबाद-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल नियमित ट्रेन का उद्घाटन आज

Dhanbad News: धनबाद को मिला एक और बड़ा तोहफा

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. कोयलांचलवासियों के लिए अच्छी खबर है. धनबाद से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली (13379/80) ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है. सोमवार की रात 10 बजे यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी. इस ट्रेन का उद्घाटन धनबाद के सांसद ढुलू महतो करेंगे. उद्घाटन को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से धनबाद और मुंबई के बीच सीधी रेल संपर्क और मजबूत होगा. खासकर कामकाजी लोगों, व्यापारियों और छात्रों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब बार-बार ट्रेनों के विकल्प तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ट्रेन के नियमित संचालन से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी. यह सेवा न सिर्फ यात्रियों का समय बचायेगी, बल्कि कोयलांचल को देश की आर्थिक राजधानी से और बेहतर तरीके से जोड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >