नगर निगम ने शहर के 30 वार्डों में संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत सभी केंद्रों में आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों और सामग्रियों को गुरुवार को आपूर्ति की गयी है. निगम की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बीपी व शुगर जांच की मशीन, हीमोग्लोबिन जांच मशीन, एचआइवी जांच किट समेत विभिन्न जांच संबंधी उपकरण व प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी हैं.
57 प्रकार के डायग्नोस्टिक किट और फर्स्ट एड सामग्री मिली
नगर निगम के अनुसार वर्तमान चरण में सभी केंद्रों को कुल 57 प्रकार के डायग्नोस्टिक किट और फर्स्ट एड सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. इससे स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक उपचार सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. वहीं दिव्यांगाें की सुविधा के लिए सभी केंद्रों में व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है.
