झारखंड आदिवासी महोत्सव में संस्कृति, परंपरा और विरासत का दिखा रंग, मांदर की थाप पर झूमे लोग

झारखंड के धनबाद में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित आदिवासी महोत्सव-2026 ने धूम मचा दी। मांदर की थाप पर थिरके लोगों ने पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और बिरसा मुंडा के संघर्ष पर आधारित नाटकों का आनंद लिया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के जिला स्तरीय समारोह में रविवार को धनबाद का न्यू टाउन हॉल आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग गया. मांदर की थाप, पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों के बीच आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की विरासत और सांस्कृतिक पहचान का भव्य प्रदर्शन हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जनजातीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को करीब से देखा.

लोकगीत और पारंपरिक नृत्य बने आकर्षण का केंद्र

महोत्सव के दौरान आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. प्रकृति, समाज और सांस्कृतिक पहचान पर आधारित गीतों से पूरा परिसर गूंजता रहा. कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया.

डीसी और डीडीसी ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया. उन्होंने कलाकारों और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया.


कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त, डीडीसी, नगर आयुक्त व एसडीएम

छात्रों को साइकिल और लाभुकों को मिला वन पट्टा

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय के जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. वहीं पात्र लाभुकों को वन पट्टा भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर वनाधिकार और जनजातीय समुदाय के पारंपरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.

बिरसा मुंडा के संघर्ष पर आधारित नाटक ने बांधा समां

महोत्सव में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान पर आधारित नाटक का मंचन किया गया. कलाकारों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनके आंदोलन और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.


पारंपरिक प्रस्तुति देते कलाकार

खिलाड़ियों का सम्मान, रक्तदान शिविर भी लगा

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शिल्प महोत्सव में स्थानीय शिल्पकारों को भी अपनी कला और उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिला.

समारोह में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, महापौर संजीव सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >