बिहार से आकर धनबाद के सोने-चांदी की दुकानों में कर थे डकैती की तैयारी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

Dhanbad Crime News: धनबाद पुलिस ने दीपावली और छठ पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए विसरा चौक के पास दो शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं और सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे. पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है.

Dhanbad Crime News, धनबाद : दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों के मद्देनजर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. इसी वजह से रविवार रात पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. दरअसल एंटी क्राइम टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विसरा चौक के पास हथियार के साथ दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किये

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, रात करीब 8:45 बजे विसरा चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया. लेकिन बाइक सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने लगे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Also Read: छठ की तैयारी बनी हादसे का सबब, देवघर में तालाब में डूबकर किशोरी की मौत

क्या है गिरफ्तार अपराधियों के नाम

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजय कुमार उर्फ अभियंत (पिता व्यास भगत, साकिन – खाजूरी, थाना – गोविंदपुर, जिला – पूर्वी चंपारण, बिहार)
और दिलीप यादव (पिता राकेश प्रसाद यादव, साकिन – धुमनगर, थाना – लखनौर, जिला – पूर्वी चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है.

सोने-चांदी दुकानों की कर रहे थे रेकी

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले चार-पांच दिनों से धनबाद के सोने-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे. रविवार को ज्यादातर दुकानें बंद होने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके. उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनके साथ चार अन्य साथी भी थे, जो दूसरी बाइक से फरार हो गए.

दोनों अपराधियों के खिलाफ बिहार के कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी अजय कुमार के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या, डकैती, चोरी और मारपीट के मामले शामिल हैं. वहीं दिलीप यादव भी मोतिहारी जिले के कई मामलों में वांछित है, जिसमें हत्या और NDPS एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे शामिल हैं.

धनबाद पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी

धनबाद पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है और इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान जिलेभर में विशेष जांच अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके.

Also Read: मिट्टी का सोंधापन और छठ के खीर की खुशबू खींची अफसरों को ग्रामीण की झोपड़ी में, साथ बैठकर खाया खरना का प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >