गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला धनबाद, 2 हिरासत में, कोयला विवाद में बाइक सवार बदमाशों का आतंक

Dhanbad Crime News: धनबाद के केंदुआ क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. घटना कोयला ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व की जंग से जुड़ी बताई जा रही है.

Dhanbad Crime News, धनबाद, (प्रतीक पोपट): धनबाद जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंज उठा है. गुरुवार को केंदुआ क्षेत्र स्थित भोला नाथ बसेरिया ग्राउंड के पास बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की. गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और दुकानों का शटर बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को खदेड़ा. पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है.

दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग में किन लोगों की संलिप्तता थी और इसका उद्देश्य क्या था.

Also Read: धनबाद में बड़ा हादसा टला! खरनी ओवरब्रिज का स्लैब टूटा, बाल बाल बचे पुल के नीचे से गुजर रहे लोग

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व की जंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना कुसुंडा क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व और रंगदारी विवाद से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि यह विवाद प्रगति इंडियन रोड लाइन नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के काम को लेकर हुआ. इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गोलियां चल गयीं.

इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. एहतियातन गोंदुडीह ओपी की पुलिस टीम ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. साथ ही आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

Also Read: सरायकेला में हैवानियत! पति-पत्नी की हत्या कर जंगल में दफनाया, 9 दिन बाद खुला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >