dhanbad news : कुमारधुबी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सीएम के समारोह में जा रहा था

dhanbad news : कुमारधुबी में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, सीएम के समारोह में जा रहा था

dhanbad news : कुमारधुबी स्टेशन से पश्चिम कुमारधुबी मोड़ के समीप रेलवे लाइन किनारे शनिवार सुबह भागलपुर निवासी अजीत कुमार मंडल के पुत्र अनुराग कुमार (22) का शव मिला. कुमारधुबी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव की पहचान उसके पास से मिले मोबाइल से हुई. परिजन को सूचित किये जाने पर वे लोग पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार अनुराग अपने बड़े भाई के साथ रांची जा रहा था. बड़ा भाई रांची में नियुक्ति पत्र लेने के लिए मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपने छोटे भाई के साथ जा रहा था. जानकारी के अनुसार अपलाइन के पोल संख्या 233/17 एवं 233/19 के बीच औंधा मुंह गिरा व्यक्ति होने की सूचना शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. प्रभारी पंकज कुमार ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी. प्रभारी श्री कुमार ने परिजन से बात करने के बाद बताया कि अनुराग अपने बड़े भाई के साथ वनांचल एक्सप्रेस से रांची के लिए निकला था, लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण वह गोड्डा-रांची ट्रेन से जा रहा था. बड़े भाई को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं हुई और वह रांची पहुंच गया. पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना लग रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विशेष कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >