Dhanbad News : झरिया कतरास मोड़ चौक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Dhanbad News : झरिया कतरास मोड़ चौक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Dhanbad News : झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ चौक के समीप एक गुमटी के पीछे रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक सफेद शर्ट व काला रंग का फुलपैंट पहना हुआ है. शव को देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना झरिया पुलिस को दी, तो पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तलाशी की, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला. उसके बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की. लेकिन नहीं हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >