धनबाद, डीसीए ग्रीन ने इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग (जूनियर) का खिताब जीत लिया है. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गये फाइनल में डीसीए ग्रीन ने डीसीए ब्लू को नौ विकेट से पराजित किया. टॉस डीसीए ग्रीन ने जीता व ब्लू को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा. डीसीए ब्लू 18.2 ओवर में 67 रनों पर आउट हो गयी. दीपक कोड़ा ने 37 रनों की पारी खेली. वहीं डीसीए ग्रीन के लिए हर्ष चौहान ने 11 पर तीन विकेट लिए और प्लेयर आफ द मैच बने. अंकेश कुमार ने 13 और कृष्णा पूर्ति ने तीन रन देते हुए दो-दो विकेट लिये. डीसीए ग्रीन ने यह स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16.5 ओवर में हासिल कर लिया. आलोक राज वर्मा 38 व प्रिंस यादव 16 रन बनाकर अविजित रहे. प्रशांत कुमार पासवान को एकमात्र विकेट मिला. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के चीफ मैनेजर (एचआर) अमित कुमार महतो, टाटा स्टील झरिया डिवीजन के लीगल हेड पवन कुमार एवं इमेजिका डायग्नोस्टिक के डाॅ मिहिर झा ने दोनों टीमों को ट्राॅफियां दी. डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया. टूर्नामेंट के आब्जर्वर असित सहाय, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास, डीसीए के संयुक्त सचिव बीएच खान, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, डॉ राजशेखर सिंह, चयनकर्ताओं में पप्पू सिंह, इब्ने हसन खान व अन्य उपस्थित थे.
Dhanbad News: डीसीए ग्रीन बना इमेजिका डायग्नोस्टिक चैंपियंस लीग का विजेता
Dhanbad News: टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये फाइनल में डीसीए ग्रीन ने डीसीए ब्लू को नौ विकेट से पराजित किया.
