धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट
Coal India Project, धनबाद: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया द्वारा गुजरात के खावड़ा में बन रही 300 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इस परियोजना के अंतर्गत अब 200 मेगावाट की क्षमता को पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है.
गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी ने जारी किया कमीशनिंग सर्टिफिकेट
परियोजना के इस पहले चरण की 200 मेगावाट क्षमता के शुरू होने के बाद, गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (जीडीए) द्वारा 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से कमीशनिंग प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया है.
सेबी (SEBI) नियमों के तहत शेयर बाजार को दी गई जानकारी
कोल इंडिया लिमिटेड ने इस बड़ी सफलता के संबंध में देश के शेयर बाजार को भी सूचित किया है. कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, कुल 300 मेगावाट की इस महत्वाकांक्षी सौर ऊर्जा परियोजना में से अब 200 मेगावाट की क्षमता पूरी तरह से चालू हो चुकी है. "कोल इंडिया ने सेबी (SEBI) के नियम 30 के तहत इस प्रोजेक्ट की सारी जानकारी ऑफिशियली शेयर कर दी है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत
स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, जल्द पूरा होगा अगला चरण
कोल इंडिया की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि इस महत्वपूर्ण सौर ऊर्जा परियोजना के शुरू होने से देश के भीतर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को एक मजबूत बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही, कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के शेष बचे 100 मेगावाट क्षमता वाले हिस्से का काम पूरा होने के बाद, इस सौर ऊर्जा परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 300 मेगावाट हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं
