Dhanbad News:स्कॉर्पियो से मवेशियों की तस्करी का खुलासा, तीन मवेशी समेत वाहन जब्त

Dhanbad News: मवेशी तस्करों ने अब लग्जरी वाहनों से मवेशी तस्करी शुरू कर दिया है. कालूबथान पुलिस ने इसका खुलासा किया है.

कालूबथान ओपी में जब्त स्कॉर्पियो.

Dhanbad News: मवेशी तस्करों ने अब लग्जरी वाहनों से मवेशी तस्करी शुरू कर दिया है. कालूबथान पुलिस ने इसका खुलासा किया है.

Dhanbad News:मवेशी तस्करों ने अब लग्जरी वाहनों से मवेशियों की तस्करी का धंधा शुरू कर दिया है. केलियासोल क्षेत्र से लगातार हो रही मवेशियों की चोरी की शिकायत के बाद कालूबथान ओपी के पुअनि आशुतोष यादव ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात सअनि राम इकबाल पासवान के साथ केलियासोल चौक पर एक स्कॉर्पियो (जेएच 05 पी 1900) को रोकने का प्रयास किया, तो चालक गाड़ी को तेज करने भागने का प्रयास किया.

पुलिस ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर मवेशी लदे वाहन को पकड़ा

पुलिस ने उक्त वाहन का पीछा करते हुए निरसा पुलिस को सूचना दी. निरसा पुलिस ने निरसा चौक पर स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन को केलियासोल की मोड़ दिया. इधर, कालूबथान पुलिस कालूबथान पंप के पास एक ट्रैक्टर सड़क पर तिरछा कर लगा दिया. सड़क पर ट्रैक्टर कर पशु तस्कर स्कॉर्पियो को खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गये. पुलिस ने स्कॉर्पियो से तीन मवेशियों को बरामद किया. इसमें दो गाय व एक सांड शामिल है. इस संबंध में कालूबथान ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >