मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए पीके राय कॉलेज में लगा कैंप

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद की एनएसएस इकाई वन व टू द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार से पुस्तकालय सभागार में मतदाता सूची में नाम जोड़वाने को लेकर दो दिवसीय कैंप लगाया गया है.

संवाददाता, धनबाद

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज धनबाद की एनएसएस इकाई वन व टू द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार से पुस्तकालय सभागार में मतदाता सूची में नाम जोड़वाने को लेकर दो दिवसीय कैंप लगाया गया है. इसमें वैसे विद्यार्थी, जिनकी उम्र एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष पूरी हो गयी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है. उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप्प के जरिए आवेदन कराया गया. कैंप में 100 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए और अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया. कैंप डॉ मो आलमगीर अंसारी, शर्मिला कुमारी, कॉलेज की कैंपस एंबेस्डर संजना कुमारी व मनीषा कुमारी के अलावा शुभम कुमार झा और विक्की ठाकुर द्वारा लगाया गया. मौके पर राहुल नोनिया, श्रेया, मुस्कान, आस्था, स्नेहल आदि ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने में मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >