चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) के समाप्ति में महज 29 दिन शेष है. परंतु कोल इंडिया अपने वार्षिक लक्ष्य से 142.92 मिलियन टन दूर है. जिसे अगले शेष 28 दिनों में पूरा करना संभव नहीं दिख रहा है. वहीं कोल इंडिया अपने वार्षिक डिस्पैच लक्ष्य से भी 144.85 मिलियन टन दूर है. इधर कोल इंडिया व उसकी सहायक कोल कंपनियों को जोर लगाने व लक्ष्य के मुताबिक कोयला उत्पादन व डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. कोल इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी माह तक कंपनी का लक्ष्य 838.20 मिलियन टन उत्पादन व 838.22 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का लक्ष्य निर्धारित था. जिसके मुकाबले कोल कंपनियों ने 695.28 मिलियन टन उत्पादन व 693.37 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. यानी कोल इंडिया ने अबतक अपने वार्षिक लक्ष्य का 93.47 प्रतिशत उत्पादन व 90.97 प्रतिशत कोयला डिस्पैच किया है. हालांकि इस दौरान कंपनी का उत्पादन व डिस्पैच दोनों का ग्रोथ पॉज़िटिव है. कोल इंडिया के उत्पादन लक्ष्य से पिछड़ने का कारण है कि सहायक कंपनी एनसीएल, एमसीएल व डब्ल्यूसीएल को छोड़ दें तो सभी कंपनियां लक्ष्य से पीछे चल रही है. झारखंड में अवस्थित तीनों कोल कंपनियां (बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल) की तो तीनों लक्ष्य से पीछे चल रही है. हालांकि तीनों में इसीएल का प्रदर्शन बेहतर है.
फरवरी माह में भी लक्ष्य से पिछड़ीं कोल इंडिया :
कोल इंडिया के आंकडों पर गौर करें तो चालू वित्त वर्ष के फ़रवरी माह में कंपनी का लक्ष्य 81.79 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 71.97 मिलियन टन कोयला डिस्पैच का था, जिसके मुक़ाबले कोल कंपनियों ने 74.12 मिलियन टन उत्पादन व 62.15 मिलियन टन कोयला डिस्पैच कर सकी है. जो उत्पादन लक्ष्य 90.62 प्रतिशत व डिस्पैच लक्ष्य का 86.39 प्रतिशत है. वहीं बीसीसीएल की बात करें तो फरवरी माह में कंपनी का लक्ष्य 4.20 मिलियन उत्पादन व 3.92 मिलियन कोयला डिस्पैच का था, जिसके मुक़ाबले बीसीसीएल ने फ़रवरी माह में 3.49 मिलियन टन उत्पादन व 3.01 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है. यानी बीसीसीएल अपने फरवरी माह के लक्ष्य का 83.10 प्रतिशत उत्पादन व 76.78 फ़ीसदी कोयला डिस्पैच कर सकी है.कोल इंडिया @ लक्ष्य का 93.47% हुआ कोयला उत्पादन :
कंपनी लक्ष्य उत्पादन प्रतिशतइसीएल 54.00 44.97 94.87बीसीसीएल 45.00 36.17 89.42सीसीएल 100.00 75.85 87.26एनसीएल 139.00 128.13 100.63डब्ल्यूसीएल 69.00 60.36 100.94एसइसीएल 206.00 146.57 81.61एमसीएल 225.00 203.03 100.41एनइसी 0.20 0.20 117.65कोल इंडिया 838.20 695.28 93.47( नोट : आंकडा मिलियन टन में चालू वित्त के अप्रैल से फरवरी माह तक की )डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
