Dhanbad News : महापर्व छठ को ले कृषि बाजार फल मंडी में फलों की आवक शुरू

Dhanbad News : 14 ट्रक नारियल, 12 ट्रक सेब, 04 ट्रक संतरा, 08 ट्रक केला की पहुंची खेप

Dhanbad News : महापर्व छठ को लेकर बरवाअड्डा मंडी में फल पहुंचने लगा है. अब तक 31 ट्रक फल मंडी में पहुंच चुका है. इसमें 14 ट्रक नारियल, 12 ट्रक सेब, चार ट्रक संतरा, आठ ट्रक केला की खेप पहुंची है. दो दिनों में लगभग 150 ट्रक फल मंडी में आयेगा. फल मंडी की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाकर साफ-सफाई की गयी. जेनरेटर के साथ जगह-जगह लाइटें भी लगायी गयी है. फल मंडी के कारोबारियों व ग्राहकों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सिक्यूरिटी व्यवस्था भी दुरुस्त की गयी है. बाजार समिति प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि फल मंडी में गंदगी फैलानेवाले कारोबारियों पर कार्रवाई होगी. आज खुली रहेगी गल्ला मंडी : महापर्व को लेकर गुरुवार को कृषि मंडी के गल्ला की सभी दुकानें खुली रहेंगी. बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल व सचिव गौरव गर्ग ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. मंडी परिसर में फल एवं खाद्यान्न का थोक व्यापार होता है. छठ पूजा के मद्देनजर धनबाद जिला के अलावा कई पड़ोसी जिलों से भी व्यापारी यहां आकर फल, गुड़, गेहूं, अरवा चावल, तेल, रिफाइन आदि की खरीदारी करते हैं. ऐसे में गुरुवार को मंडी परिसर की सभी दुकानें खुली रहेंगी. कोट- महापर्व को लेकर पिछले 10 दिनों से जेसीबी लगाकर बाजार समिति की साफ-सफाई की गयी है. जेनरेटर के साथ-साथ लाइटें लगायी गयी हैं. फल कारोबारियों से अपील की गयी है कि वे गंदगी नहीं फैलायें. बाजार समिति परिसर में जगह चिह्नित कर एक जगह कचरा डालें. ऐसा नहीं करनेवाले फल कारोबारियों पर कार्रवाई की जायेगी. विपुल कुमार सिंह, सचिव, बाजार समिति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >