Dhanbad News: डॉ भुवन मोहिनी, सुदीप भोला व डॉ अनिल चौबे ने सजायी हास्य-व्यंग्य की महफिल

Dhanbad News: हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट का धनबाद क्लब में हास्य कवि सम्मेलन

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट व धनबाद क्लब ने संयुक्त रूप से रविवार को धनबाद क्लब में हास्य भरी शाम 2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उज्जैन से आयीं प्रसिद्ध कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी ने अपने हास्य एवं प्रेम गीतों से माहौल को भावुक और मनोरंजक बना दिया. वहीं जबलपुर से आये सुदीप भोला ने हास्य की फुलझड़ियां छोड़ते हुए दर्शकों को खूब हंसाया. वाराणसी से आये हास्य सम्राट डॉ अनिल चौबे ने अपनी ओजपूर्ण और व्यंग्यात्मक कविताओं से खूब वाहवाही लूटी. कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योगपति सह समाजसेवी केदारनाथ मित्तल, दिलीप गोपालका, डॉ निर्मल ड्रोलिया, डॉ संगीता करण, शिव बालक सिंह, सज्जन खरकिया, पुष्कर डोकानिया, रमेश रिटोलिया, अनीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर अनीता अग्रवाल की पुस्तक ‘नारी तुम दुर्गा हो’ का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर लेखिका ने नारी शक्ति के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किये. कविताओं ने जीता दिल, खूब बजीं तालियां : कवि सम्मेलन में डॉ भुवन मोहिनी ने ‘तन हो सर पे जब छप्पर तो सावन क्या बिगड़ेगा, दुपट्टा हो बदन पे तो दुशासन क्या बिगड़ेगा…, करते क्या साजना बिन तुम्हारे नयन, देखते ही रहे चांद तारे नयन…’ समेत कई कविताएं सुनायीं. सुदीप भोला ने आधुनिक दौर पर व्यंग्य करते हुए कहा कि पापा ने हैप्पी बर्थडे पर मोबाइल दिलवाया था, ऑनलाइन हो गयी पढ़ाई, किश्तों पर मंगवाया था…उसी मोबाइल से वो लड़की इंस्टाग्राम चलाती है, पढ़ती नहीं, दिन भर रील बनाती है. डॉ अनिल चौबे ने राजकीय वैभव विलास नहीं बांध पाये, विदुर की प्रीति पहुनाई बांध देती है…’ समेत कई कविताएं सुनायी. परिषद की आगामी योजनाओं की जानकारी : हिंदी साहित्य विकास परिषद के अध्यक्ष संजय आनंद व सचिव राकेश शर्मा ने परिषद की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी सितंबर माह में एक कहानी संग्रह का लोकार्पण किया जायेगा. इसके लिए झारखंड के सभी कहानीकारों से रचनाएं आमंत्रित की जा रही हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में जय प्रकाश अग्रवाल, सीताराम सिंह, किरण गोयनका, प्रमोद अग्रवाल, डॉ. निर्मल डोलिया, डॉ. संगीता करण, अनंत भारतीय, प्रवीण अग्रवाल, शेखर शर्मा, सुशांत कुमार, राजकुमार गोयल, विवेक रूंगटा, अनूप गोयल, अजय अग्रवाल, डॉ. राजर्षि भूषण, शिव शक्ति प्रसाद, राहुल डोकानिया आदि की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >