Dhanbad News: गोमो-आद्रा रेलखंड से पांच मीटर की दूरी पर बिछेगी नयी लाइन

Dhanbad News: ब्लॉक दो. बीसीसीएल सीएमडी व रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी के बेनीडीह मेन साइडिंग के लिए नयी रेल लाइन गोमो-आद्रा रेलखंड से करीब पांच मीटर की दूरी पर बिछायी जायेगी. इसको लेकर मंगलवार को बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रेलवे अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान बीसीसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्षों के अलाव ब्लॉक दो जीएम, रेलवे आद्रा डिवीजन के अधिकारी शामिल थे. मौके पर सीनियर सेल्स मैनेजर निशांत किरमानी, बरोरा जीएम केके सिंह, ब्लॉक दो जीएम कुमार रंजीव, जीएम जीके मेहता, पीओ टीएस चौहान, पीएसके सिन्हा, आलोक कुमार, सुरज वर्मा, साक्षी रेणी होरो सहित दोनों एरिया के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा कर्मी तथा रेलवे अधिकारी मौजूद थे.

सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम

आद्रा रेल डिवीजन के डीटीटी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मेन लाइन और साइडिंग के बीच की दूरी बेहद कम है. इससे इस व्यस्त रूट पर चलने वाली दूरगामी यात्री ट्रेनों तथा मालगाड़ियों के लिए सुरक्षा का खतरा बना रहता है. सुरक्षा के मद्देनजर मेन लाइन से पांच मीटर की दूरी पर साइडिंग के लिए नयी पटरी बिछायी जायेगी. मेन लाइन के बगल में पांच फीट की दीवार भी बनायी जायेगी. ताकि कोयला मेन लाइन पर नहीं गिरे. उन्होंने बताया कि यह कार्य एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कोयला डिस्पैच में होगी बढ़ोतरी

बीसीसीएल सीएमडी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नयी पटरी बिछने के बाद कोयला डिस्पैच बढ़ेगा. प्रतिदिन दो-तीन अतिरिक्त रैक की बढ़ोतरी होगी. इससे कंपनी को लाभ होगा. सीएमडी ने बरोरा क्षेत्र, ब्लॉक दो और मधुबन कोल वाशरी साइडिंग का भी संयुक्त निरीक्षण किया.

सभी साइडिंग का किया जा अपग्रेडेशन

सीएमडी ने कहा कि कंपनी अधीन आने वाले सभी साइडिंगों का नियमित रूप से निरीक्षण और अपग्रेडेशन किया जा रहा है. देश के पावर और स्टील प्लांटों को कोयले की जरूरत है. मानसून को देखते हुए हमारी प्राथमिकता यह है कि बारिश में भी कोयला डिस्पैच नहीं रुके. इसके लिए तैयारी चल रही है.

साइडिंग से हटाये जायेंगे सेलपिकर मजदूर

सीएमडी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी के पास पर्याप्त सीएचसी प्लांट होने के कारण अब साइडिंग में मैन्युअल पिकिंग और बेकिंग की जरूरत नहीं है. इसके अलावा भारी डंपरों और मशीनों के बीच मजदूरों से काम कराना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है. इसके लिए सीएमडी ने ब्लॉक दो के महाप्रबंधक को आदेश दिया गया है कि 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके सेलपिकर मजदूरों की छंटनी की जाये और युवा मजदूरों को अन्यत्र रोजगार दिया जाये. इससे बेनीडीह मेन साइडिंग के 137 सेलपिकर मजदूरों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. इससे मजदूरों में मायूसी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >