उपायुक्त के आदेश पर 11 कनीय अभियंताओं का ट्रांसफर, जारी हुआ आदेश

बाघमारा जिला पंचायत राज कार्यालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत कार्यरत 11 कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण किया है। 14 अगस्त तक योगदान देना अनिवार्य है।

जिला पंचायत राज कार्यालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत संविदा पर नियुक्त 11 कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण किया है. उपायुक्त के पारित आदेश के आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.

आदेश में सभी कनीय अभियंताओं को मौजूदा प्रखंड से स्थानांतरित कर दूसरे प्रखंड में पदस्थापित किया गया है. आदेश के अनुसार सदानंद रंजन को तोपचांची से बाघमारा, मुकेश कुमार को टुंडी से धनबाद, राजेंद्र हेंब्रम को टुंडी से पूर्वी टुंडी, शिव कुमार दास को बाघमारा से गोविंदपुर, साजिद अंसारी को बलियापुर से टुंडी, राहुल घोष को गोविंदपुर से तोपचांची, अनिमेष कुमार को गोविंदपुर से एग्यारकुंड, रोहित कुमार दास को निरसा से बलियापुर, विवेकी रजक को कलियासोल से निरसा, मुकेश रंजन को एग्यारकुंड से कलियासोल और विवेक कुमार को एग्यारकुंड से बाघमारा स्थानांतरित किया गया है.

संबंधित बीडीओ को भी स्थानांतरित जेइ को योगदान कराने का निर्देश दिया गया है. 14 अगस्त तक योगदान सुनिश्चित नहीं करने पर 17 अगस्त से उन्हें स्वत: विरमित समझा जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjit singh baghmara

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >